उन्नाव – उन्नाव जनपद के ग्राम डौडियाखेड़ा निवासी विशाल मिश्रा को युवा जनता दल सेक्युलर पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने पत्र जारी कर नियुक्ति की घोषणा की। विशाल मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशाल मिश्रा को मिलकर और फोन से शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर विशाल मिश्रा ने राष्ट्रीय संगठन और प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और प्रदेश संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पार्टी में सभी को साथ लेकर चलना और टीम भावना से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
