आधुनिक भारत के शिल्पी थे पं.जवाहरलाल नेहरू : सरिता दीपेन्द्र गुप्ता
लालगंज/ रायबरेली – स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लालगंज राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालगंज सरिता दीपेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया कमल सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह,कृष्णा त्रिवेदी, रौनक भदौरिया सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता दीपेन्द्र गुप्ता ने पंडित नेहरू के बहुआयामी व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों, समाजवाद, शिक्षा और तकनीकी विकास की दिशा में ठोस आधार तैयार किया।ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नेहरू के जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नेहरू का सपना एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील भारत का था और कांग्रेस पार्टी उस सपने को साकार करने हेतु सदैव संघर्षरत रहेगी। नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि जिस समय वह प्रधानमंत्री बने उस समय देश कई समस्याओं से जूझ रहा था लेकिन उनके कुशल नेतृत्व के चलते देश ने विकास की गति पकड़ी व देश में अनेक उद्योंगों की स्थापना की। प्रदेश सचिव सोशल मीडिया कमल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और विकास पर जोर देकर देश को एक नई दिशा प्रदान की।आज एक खास विचारधारा के लोगों द्वारा नेहरू के योगदान को नकारने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है यह स्वीकार्य नहीं है। इस अवसर पर चेयर मैंन सरिता गुप्ता व दीपेंद्र जी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह रामू , नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता दीपेन्द्र गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया कमल सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह, पुनीत मिश्रा, रुखसार,भगवानबख्श, पांचू सिंह, कृष्णा त्रिवेदी, रौनक भदौरिया, रामनारायण आदि लोग मौजूद रहे।
