मोहनलालगंज, लखनऊ।जननायक सुजीत पांडे मेमोरियल ट्रस्ट एवं सहयोगी संस्था लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में पांडेय कॉम्प्लेक्स, मोहनलालगंज में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क पंजीकरण शिविर एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, कनकहा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर के दौरान प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, लखनऊ तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में 500 से अधिक वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों का निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु पंजीकरण किया गया। पंजीकरण में कान की मशीन, कमर बेल्ट, व्हीलचेयर, छड़ी, गर्दन कॉलर, वॉकर, सिलिकॉन तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर, ट्राईसाइकिल, मोटर ट्राईसाइकिल सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण शामिल रहे।दो दिवसीय इस शिविर में 1000 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए बुजुर्गों व दिव्यांगजनों ने शिविर की सुविधाओं की सराहना की।इस अवसर पर जननायक सुजीत पांडे मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक एवं नारेडको राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी डॉ. अजय पांडे ‘सत्यम्’ ने कहा कि ट्रस्ट क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना ट्रस्ट की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह दो दिवसीय पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।
वहीं लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार साहू ने बताया कि शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया है और शीघ्र ही उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।शिविर को सफल बनाने में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, लखनऊ से प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट श्याम मोहन शुक्ला, ऑडियोलॉजिस्ट श्रीकांत सिंह, यू.एस.डब्ल्यू. लिपू दलाई, शिवम साहू एवं विपिन यादव का विशेष योगदान रहा।स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों के इस प्रयास को सराहते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
