मोहनलालगंज। लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन ने हंसराज रावत को जिला उपाध्यक्ष तथा धीरू पांडेय को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जैसे ही नियुक्तियों की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह दोनों नेताओं का फूल-मालाओं और गुलदस्तों से भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।
हंसराज रावत पूर्व में अनुसूचित जाति जिला मंत्री के पद पर रह चुके हैं और लंबे समय से संगठन के प्रति उनकी सक्रियता व समर्पण चर्चा में रहा है। वहीं धीरू पांडेय, जो पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं।पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों नेताओं के अनुभव, कार्यशैली और संगठन क्षमता से भाजपा की नीतियां जन-जन तक और प्रभावी तरीके से पहुंचेंगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।इसी क्रम में नगराम क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज को जिला सह कार्यालय मंत्री तथा नगराम की सक्रिय भाजपा नेत्री श्याम प्यारी को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। दोनों के चयन पर भी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है।स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी समय में और अधिक प्रभावशाली तरीके से जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाएगी।
