नगराम में खेत के पानी को लेकर खूनी संघर्ष जीन पाइप फाड़ने पर दो पक्ष भिड़े…… दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया, क्रॉस मुकदमा दर्ज…. नगराम।लखनऊ, शनिवार को नगराम थाना क्षेत्र के ललईखेड़ा मजरा समेसी गांव में शनिवार सुबह खेत में पानी लगाने और जीन पाइप के विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिलने के बाद नगराम पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला पक्ष फूलचन्द पुत्र मोलहे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश मानने वाले रामचन्द्र पुत्र महावीर और उसकी पत्नी छेदाना खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी जीन पाइप फाड़ दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। फूलचन्द के मुताबिक मारपीट में उसके बाएं हाथ की अंगुली की हड्डी टूट गई और सिर व कंधे पर भी चोट आई है। फूलचन्द का यह भी आरोप है कि विपक्षी ने पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी है।वहीं दूसरे पक्ष के रामचन्द्र पुत्र महावीर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शनिवार सुबह फूलचन्द पुत्र मोलहे, शिवदेवी पत्नी सतगुरू और फूलमती पत्नी फूलचन्द उनके घर की तरफ से जीन पाइप ले जा रहे थे। रोकने पर तीनों ने मिलकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। रामचन्द्र के अनुसार जान से मारने की धमकी भी दी गई। बीच-बचाव करने आई उसकी मां छेदाना को भी पीटा गया, जिससे दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं।नगराम पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। फूलचन्द की तहरीर पर रामचन्द्र व उसकी पत्नी के खिलाफ और रामचन्द्र की तहरीर पर फूलचन्द समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।इस संबंध में नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया ललईखेड़ा गांव में पानी लगाने के विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस भेजी गई थी। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीन का विवाद भी चल रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई होगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच जमीन और पानी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस गांव में गश्त कर रही है और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।नगराम में खेत के पानी को लेकर खूनी संघर्ष जीन पाइप फाड़ने पर दो पक्ष भिड़े…… दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया, क्रॉस मुकदमा दर्ज…. नगराम।लखनऊ, शनिवार को नगराम थाना क्षेत्र के ललईखेड़ा मजरा समेसी गांव में शनिवार सुबह खेत में पानी लगाने और जीन पाइप के विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिलने के बाद नगराम पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहला पक्ष फूलचन्द पुत्र मोलहे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश मानने वाले रामचन्द्र पुत्र महावीर और उसकी पत्नी छेदाना खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी जीन पाइप फाड़ दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। फूलचन्द के मुताबिक मारपीट में उसके बाएं हाथ की अंगुली की हड्डी टूट गई और सिर व कंधे पर भी चोट आई है। फूलचन्द का यह भी आरोप है कि विपक्षी ने पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी है।वहीं दूसरे पक्ष के रामचन्द्र पुत्र महावीर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शनिवार सुबह फूलचन्द पुत्र मोलहे, शिवदेवी पत्नी सतगुरू और फूलमती पत्नी फूलचन्द उनके घर की तरफ से जीन पाइप ले जा रहे थे। रोकने पर तीनों ने मिलकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। रामचन्द्र के अनुसार जान से मारने की धमकी भी दी गई। बीच-बचाव करने आई उसकी मां छेदाना को भी पीटा गया, जिससे दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं।नगराम पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। फूलचन्द की तहरीर पर रामचन्द्र व उसकी पत्नी के खिलाफ और रामचन्द्र की तहरीर पर फूलचन्द समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।इस संबंध में नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया ललईखेड़ा गांव में पानी लगाने के विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस भेजी गई थी। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीन का विवाद भी चल रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई होगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच जमीन और पानी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस गांव में गश्त कर रही है और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
