मोहनलालगंज, लखनऊ।
मोहनलालगंज बार एसोसिएशन अधिवक्ता हाल में मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित लखनऊ बार के अध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ला चच्चू और लखनऊ बार के तेजतर्रार मंत्री जितेन्द्र यादव “जीतू” समेत पूरी कार्यकारिणी का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन मंत्री राम लखन यादव ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अमरपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि आज मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के सभागार में नवनिर्वाचित लखनऊ बार के अध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ला चच्चू और मंत्री जितेन्द्र यादव जीतू समेत पूरी कार्यकारिणी का मोहनलालगंज बार के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला मंत्री राम लखन यादव पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह व श्रवण कुमार यादव द्वारा फूलमाला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला चच्चू ने कहा कि मोहनलालगंज क्षेत्र उनका पुराना नाता है उन्होंने अधिवक्ताओं के सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। वहीं डायल 100के नाम से मशहूर लखनऊ बार के मंत्री जितेंद्र यादव जीतू ने कहा कि वह 24 घंटा अधिवक्ताओं की हित की लड़ाई लड़ने के लिए के लिए मौजूद हैं उन्होंने तहसील और जिले से संबंधित अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं का पूर्ण रूप से निदान करने का वादा किया। जीतू यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में वह जेल जाने को भी तैयार हैं लेकिन कोई भी अधिवक्ताओं के मान सम्मान के खिलाफ काम करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा वो कोई भी हो, मेरे लिए अधिवक्ता हित सबसे ऊपर है उसके लिए मैं हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अमरपाल सिंह एडवोकेट ने लखनऊ बार की समूची कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी तथा मोहनलालगंज बार के अध्यक्ष और मंत्री समेत समस्त सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर एडवोकेट के अलावा मोहनलालगंज बार के पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा, अधिवक्ता अमरेंद्र सिंह एडवोकेट, यशवीर सिंह एडवोकेट, शिव अटल सिंह एडवोकेट, नरेंद्र राजपूत, सौरभ सिंह एडवोकेट, वरि. पत्रकार नवीन वर्मा व पत्रकार सरोज यादव समेत तमाम अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
