मोहनलालगंज। निगोहां थानां क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी एक किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।।किसान खेत से पैदल लौट रहा था इसी दौरान लालपुर गांव के पास चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रुप से घायल हो गया परिवारीजनो ने आनन फानन मोहनलालगंज निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लालपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि शनिवार देर शाम उसके पिता रामचरन (77) खेत से पैदल घर आ रहे थे तभी घर के पास ही लखनऊ रायबरेली हाइवे पार करने लगे इसी दौरान रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने रामचरन को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद कार चालक मय वाहन मौके से भाग निकला। वहीं
परिवारीजनो ने घायल को आनन फानन मोहनलालगंज निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक राम चरन के परिवार में पत्नी रामकली और तीन बेटे हरिचंद, देशराज और जमुना प्रसाद हैं। बेटे ने निगोहां थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बेटे द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना करने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।
