उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने मंगलवार शाम को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। सउन्होंने स्पष्ट किया है कि वे पद जरूर छोड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के समर्पित सदस्य बने रहेंगे। तिवारी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और नेतृत्व के प्रति उनकी पूर्ण निष्ठा पहले की तरह बनी रहेगी।
अंकित तिवारी ने यह भी कहा कि वे आगे भी एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से अपना योगदान देते रहेंगे।
इसके साथ ही, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से मिले स्नेह व समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
