निगोहां कस्बे में हादसा, पुलिस ने घायल को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा……
मनिगोहां।लखनऊ, निगोहां कस्बे में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे निगोहां कस्बे में सड़क हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि स्कूटी सवार अजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता निवासी नवीनगर चौराहा थाना नगराम, लखनऊ अपनी स्कूटी से लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से की टक्कर स्कूटी सवार के सिर में लग गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी मोहनलालगंज भिजवाया। बताया जा रहा है कि घायल के भांजे भी मौके पर पहुंच गए थे।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी।पुलिस के मुताबिक मामले में तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद कस्बे में लोगों के बीच तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता देखी जा रही है।
