(पीड़ित बुजुर्ग महिला का आरोप पुलिस से चोरी की घटना की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग,जांच की बात कहकर किया चलता,घटना के पांच दिन बाद भी नही दर्ज किया मुकदमा)
मोहनलालगंज।लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर से लेकर डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द तक ने चोरी समेत बड़ी घटनाओ में मातहतो को मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दे रखे है लेकिन बीते दो वर्षो में मोहनलालगंज क्षेत्र में हुयी दर्जनो चोरियो की घटनाओ का खुलासा करने में नाकाम मोहनलालगंज पुलिस घटनाओ को छुपाने के लिये चोरी के मुकदमें नही दर्ज करती,पांच दिन पहले मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा में बैखोफ चोरो ने बुजुर्ग महिला के घर की दीवार में सेंध लगाकर लाखो के जेवरात व नगदी चुरा ले गये।पीड़िता ने थाने से लेकर चौकी तक पूरे मामले की लिखित शिकायत कर बैखोफ चोरो पर कार्यवाही की मांग की लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया ना ही चोरी की घटना के खुलासे के लिये कोई ठोस कदम उठाया।जिसको लेकर पीड़िता ने नाराजगी जताते हुये उच्चाधिकारियो से शिकायत की बात कही है।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा के मजरा लाइनपार रहने वाली बुजुर्ग पीड़ित महिला सुंदारा ने बताया बीते शनिवार की देर रात घर के पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बैखोफ चोर कमरे में नगदी व जेवरात रखा बाक्स उठा ले गये ओर उसके अंदर से 12हजार रूपये की नगदी व लाखो के जेवरात निकालकर बक्से को जगंल में फेककर फरार हो गये।रविवार की सुबह जब वो व परिजन सोकर उठी तो उसे सेंध लगाकर घर में चोरी होने का पता चला।जिसके बाद उसने कोतवाली समेत हरकंशगढी चौकी पुलिस से लिखित शिकायत कर अज्ञात चोरो के विरूद्व कार्यवाही की मांग की।लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया पीड़िता द्वारा चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को देने का मामला संज्ञान में आया है प्रभारी निरीक्षक को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
