संवाददाता- दुर्गेंद्र मिश्रा
लखनऊ। रविवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक नगराम थाना क्षेत्र के डिघारी गांव निवासी रामविलास पुत्र राजू अपने गांव से लखनऊ प्लंबर के काम पर जा रहा था। तभी थाना पीजीआई क्षेत्र में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि रामविलास सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं राहगीरों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रामविलास अपने परिवार का छोटा बेटा था। वह शहर में प्लंबर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
