लखनऊ। राजधानी के चर्चित अग्निकांड मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक जांच में पाया गया कि भवन में अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई नियमों का पालन नहीं किया गया था, जिसके चलते हादसा और भी भयावह हो गया।इस दर्दनाक अग्निकांड में कई युवाओं की जान चली गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ब्यूरो रिपोर्ट | TV18 News
