मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में एक युवक की फाइनेंस पर खरीदी गई बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई पीड़ित ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देकर वाहन बरामद करने और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनक सिंह ढाबा, गौरा निवासी लवकुश पुत्र इन्द्रपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी होंडा मोटरसाइकिल यूपी 32 पीएम 5631 रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित का कहना है कि उसने उक्त बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी और अभी भी उसकी किस्तें जमा कर रहा है।पीड़ित ने बताया कि वह केले का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बाइक उसके रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। वाहन गायब होने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की बरामदगी की मांग की है।थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन फाइनेंस पर होने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
