निगोहां।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को भाजपा निगोहां मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा निगोहां क्षेत्र भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ निगोहां स्थित भाजपा मंडल कार्यालय से हुआ। यात्रा मंडल कार्यालय से निकलकर नगराम मोड़ होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः मंडल कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा निगोहां मंडल अध्यक्ष ललित सिंह, महामंत्री नवीन मिश्रा व प्रांशु चौरसिया, युवा नेता सौरभ सिंह, मोहनलालगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह, निगोहां प्रधान अभय दीक्षित, नागेशचंद अवस्थी, संकट मोचन शर्मा, राजेंद्र मौर्य, दिनेश सैनी, चंदन सिंह, साजन सिंह व सुनील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रधान बैरिसलपुर आशीष सिंह (विन्नू), मंडल कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह, बूथ अध्यक्ष विपिन बाजपेई, रामसनेही रावत, हरि प्रताप रावत के साथ ही विभिन्न शक्ति केंद्र एवं सेक्टर संयोजक तथा भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक शुक्ला व भवनेश्वर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
