नगराम। नगराम कस्बे में बीते दिन मेले के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट की आशंका को देखते हुए नगराम पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक, बुधवार को उपनिरीक्षक दीपक कुमार पाल पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था एवं बैंक चेकिंग के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान नगराम मोड़ पर चार युवक लाठी-डंडों के साथ एकत्र मिले। पुलिस ने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा और मौके से जाने के लिए कहा।पूछताछ में युवकों ने बताया कि बीते मंगलवार को नगराम कस्बे के मेले में कुछ अन्य लोगों से उनका विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, चारों युवक उन्हीं लोगों का इंतजार कर रहे थे और उन्हें मारने की बात कहते हुए मौके से जाने को तैयार नहीं थे।स्थिति बिगड़ने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आशीष कुमार, अमर बाबू, गुलशन और पंकज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं के तहत रिपोर्ट चालानी तैयार कर न्यायालय भेजी है।नगराम पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।
