
रायबरेली – रायबरेली जिले के निवासी भारत सरकार के ऊर्जावान एवं चर्चित सूचना प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक विकास दीक्षित को प्रतिनियुक्त पर nicsi मे बतौर प्रबन्धक नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वो भारत सरकार मे कई सूचना प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों की अहम भूमिका मे रह चुके हैं।
विगत हो विकास दीक्षित बिहार राज्य मे अपने अल्प कार्यकाल मे अपनी कार्यशैली और कुशल प्रबंधन के कारण अपने विभाग मे सभी के विश्वास पात्र अधिकारी बन गए थे।
उन्होंने बिहार मे अपने आप मे अनूठे बिहार टेक सम्मेलन के आयोजन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। गया मे eTrans23 के सफल आयोजन मे भी उन्होंने अहम योगदान दिया था। कुछ दिन पहले Safer Internet डे पर बिहार राज्य के सभी जिलों मे एन आई सी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजन मे उन्होने विशेष योगदान दिया था।
एन आई सी मे विकास दीक्षित की पहचान एक कुशल, कर्मठ, निडर एवं निपुण वक्ता के तौर पर है। वो अपने अंदाज और नवाचार के लिए जाने जाते हैं।
उनके NICSI मुख्यालय मे बतौर प्रबन्धक नियुक्त होने से NICSI द्वारा संचालित सूचना प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों को गति मिलने की प्रबल संभावना है।