सोरांव प्रयागराज ।।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा गरीब एवं किसानों की समस्या समाधान हेतु बुधवार से तहसील परिसर सोरांव में मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे की अगुवाई में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया बबलू दुबे ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन धरना किसानों को न्याय न मिलने तक चलता रहेगा उन्होंने कहा कि कई बार उप जिलाधिकारी सोरांव को किसानों की समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया पर आज तक उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई जबतक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक किसी हालत में धरना बंद नहीं किया जाएगा । धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सोरांव हीरा लाल व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव जंग बहादुर यादव ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे से वार्ता कर धरना प्रदर्शन कराने का प्रयास किया गया पर धरना समाप्त नहीं करा सके।
