
बहरिया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा गंगापार संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में बहरिया थाना परिसर में सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर पंकज लवानिया एवं थाना अध्यक्ष महेश मिश्र तथा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र द्विवेदी के साथ होली मिलन किया गया। अबीर लगा के इस पवित्र पावन पर्व की एक दूसरे को बधाई दी गई । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बबलू दुबे,मंडल महासचिव जगदीश तिवारी,गंगा पार अध्यक्ष भारत लाल पटेल, मंडल सलाहकार रामराज पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, मंडल संगठन मंत्री अजय कुमार पटेल, तहसील संगठन मंत्री नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, शिव बाबू पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष कौड़िहार जीतलाल , सोना सिंह, संगीता गुप्ता, राजेश्वरी देवी आदि सैकड़ो लोग मौके पर मौजूद रहे।