
भाईचारे और एकता का संदेश देता है होली मिलन समारोह – दिवाकर मिश्रा
भाजपा मंड़ल अध्यक्ष के पैतृक आवास में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
सरेनी(रायबरेली)।सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सरेनी नंद कुमार सिंह के पैतृक आवास कहिंजर गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।होली मिलन समारोह में अपनी टीम के साथ पहुंचे निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष को होली की बधाई दी।मंडल अध्यक्ष नंद कुमार ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर होली की बधाई दी और संगठन को मजबूती से एवं निष्ठा से कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर सार्थक चर्चा हुई।वहीं मंड़ल अध्यक्ष नंद कुमार ने कहा कि होली मिलन समारोह से समाज में समरसता व भाईचारे का संदेश जाता है।हमें मिलजुल कर अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करनी चाहिए।साथ ही साथ कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता,सांस्कृतिक और भारतीयता का प्रतीक है।यह त्योहार सभी को एक रंग में रंगने का संदेश देता है।वहीं निवर्तमान भाजपा मंड़ल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा कि होली मिलन समारोह हमें भाईचारे और एकता का संदेश देता है।यह त्योहार समाज के हर वर्ग को एक साथ लाने का कार्य करता है,जिससे समाज में मेल मिलाप और सामूहिकता को बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री परीक्षित सिंह,सरेनी शक्ति केंद्र संयोजक रावेंद्र सिंह,लखनापुर बूथ अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी,बलबीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।