
लालगंज/ रायबरेली –
लालगंज के कृष्णा नगर बरदाही बाज़ार निवासिनी सूर्यकुमारी व अन्य मोहल्लेवासियों ने एसडीएम लालगंज मिथलेश त्रिपाठी को खलिहान भूमि खाली कराये जाने को लेकर एक शिकायती पत्र सौंपा।
शिकायती पत्र में बताया गया कि प्रार्थीगण लालगंज अंदर की भूमि गाटा संख्या 320 दर्ज कागजात खलिहान के उपयोगी एवं सुखालाभार्थी हैं जिसकी पुरानी भूमि गाटा सं 919मि० दर्ज कागजाद जो च० आकारपत्र 41 में अंकित है जिसकी अभिलेखागार कल्लेक्ट्रेट रायबरेली से दिनांकित 10/12/2024 को प्राप्त सत्यापित प्रतिलिप को नकल की छायाप्रति संलग्न प्रार्थनापत्र है उक्त दर्ज
-खलिहान की भूमि को भूमाफिया रामराज सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम धन्नीपुर परगना खीरों तहसील लालगंज जिला रायबरेली जैसे कई लोगों ने तत्कालीन राजस्व कर्मचारियों से साठ गांठ कर विधि विरुद्ध खलिहान की भूमि को भूमि गाटा सं
320 (3) इत्यादी अपने नाम दर्ज करवाकर प्लाटिंग कर अन्य कई व्यक्तियों को विक्रित कर दिया है जिसमे राजस्व कर्मचारियों ने
तत्कालीन उच्च अधिकारियो को निश्चित ही भ्रम की स्थिति के साथ धोखा देकर अपने पदोप अधिकार का दुरुपयोग करते हुए
खलिहान की सुरक्षित भूमि का परिवर्तन आवासीय भूमि करवाने का दुष्कृत्य किया है जिससे वर्तमान में इस भूमि के क्रेता गण
जिन्होंने उपरोक्त माफिया से खलिहान की भूमि अविधिक तरीके से क्रय किया है वह कब्ज़ा कर निर्माण करने पर अमादा हैं।
सूर्यकमारी समेत अन्य मोहल्लेवासियों ने एसडीएम से मांग की है कि उक्त खलिहान कि भूमि को कब्ज़ा करके निर्माण रुकवाने के साथ साथ दोषी
व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हो| एसडीएम ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।