सुमेरपुर/उन्नाव – प्रदेश की योगी सरकार ने अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था , पुलिस तंत्र को आधुनिक और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से अनेक नवाचार लागू किए गए हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को नया आयाम मिला है।
आठ साल पूरे होने पर सुमेरपुर ब्लाक मुख्यालय में विकास प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
मनोरोग चिकित्सक व समाजसेवी डॉ वी पी सिंह ने कहा कि यूपी देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था है और जल्द ही नंबर एक बनेगा। आठ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की पहचान संकट में थी। किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा अपनी पहचान के मोहताज थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे। दंगों और अराजकता ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया था। डबल इंजन सरकार ने इस परसेप्शन को पूरी तरह बदल दिया। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास का ब्रेक-थ्रू बनकर हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश बाजपेई ने कहा कि उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते आठ वर्षों में परसेप्शन पूरी तरह से बदल चुका है। सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में जो पहचान बनी है, उसका एहसास उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
