लालगंज/ रायबरेली – आर्ट ऑफ लिविंग परिवार रायबरेली की ओर से लालगंज कस्बे में “जियो गीता” संस्था प्रमुख संत ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन शान्ति गेस्ट हाउस में किया जा रहा है। आचार्य नगर लालगंज के संजीव त्रिवेदी के आवास पर संत ज्ञानानंद जी महाराज से कस्बे के प्रबुद्ध जनों ने मुलाकात कर आध्यात्मिक जिज्ञासाओं को हाल किया।
नगर के चिकमंडी स्थित शांती उत्सव लान में आज धार्मिक उत्साह के बीच गीता
प्रवचन हुआ। इस पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र से पधारे प्रख्यात संत ज्ञानानंद जी महाराज ने प्रवचन दिया और भक्तों को गीता के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया। संत ज्ञानानंद जी ने अपने प्रवचन में कहा कि कहा कि यह कोई साधारण ग्रन्थ नहीं है। ये वेद व्यास की अंतिम कृति है। कहा कि भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म न लेना पड़े। मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव को यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन दर्शन है। उन्होंने बताया कि गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान छिपा है और यदि इसे सही ढंग से समझा जाए तो व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सुखद बना सकता है। इस प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से विचार और मन दोनों निर्मल होते हैं। वह व्यक्ति कुटुंब के साथ समाज के मंगल के कार्य करने के लिए प्रेरित होता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रवचन का आयोजन तीन दिन तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन गीता के विभिन्न अध्यायों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता दीपेंद्र गुप्ता, प्रशांत दीक्षित,सुनील सिंह बक्शी, पी के गुप्ता राजेश फौजी, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, पालू सरदार, सुरेश आचार्य, आशीष प्रताप सिंह आदि ने स्वामी जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
