
क्षेत्रवासियों को आपात स्थिति में व अन्य गंभीर हालत में समय से मिलेगी इलाज की सुविधा : विष्णु प्रताप सिंह
दो नई एंबुलेंस की सौगात क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है – प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी
इन एंबुलेंस से आम जनता को त्वरित चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा : डॉ राजेश गौतम
सरेनी(रायबरेली)।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरेनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गौतम ने कहा है कि उन्होंने चार्ज सँभालने के बाद सीएचसी का कायाकल्प करने का संकल्प लिया था जो धीरे-धीरे पूरा होता जा रहा है।एक्सरे मशीन की सुविधा के बाद अब 102 व 108 एम्बुलेंस की दो नई गाड़ियों की भी व्यवस्था हो गयी है।ये गाड़ियां पहले से बड़ी हैं और इनमें ऑक्सीजन सहित कई अन्य सुविधाएं भी हैं।इसके पूर्व बतौर मुख्यातिथि देवपुर के प्रधान विष्णुप्रताप सिंह व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इन गाड़ियों की चाभियाँ स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों को आपात स्थिति में व अन्य गंभीर हालत में भी समय से इलाज की सुविधा मिल जायेगी।उन्होंने इसके लिये सरकार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।वहीं प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।दो नई एंबुलेंस मिलने से क्षेत्र के गरीब लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।वहीं अधीक्षक डॉ राजेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एंबुलेंस उपलब्ध करा रहे हैं।शासन स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी दो नई एंबुलेंस दी गई हैं।इससे आम जनता को त्वरित चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा।नई एंबुलेंस मिलने से मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना अब और आसान हो जाएगा।इन एंबुलेंस के आने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होने की उम्मीद है।स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आकस्मिक मरीजों को अविलंब अस्पताल तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी को दो नई एंबुलेंस मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।विकास खंड सरेनी के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र अग्निहोत्री,भाजपा मंड़ल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार बाजपेयी,समाजसेवी शीलू सिंह,देशदीपक सोनी (प्रधान),समाजसेवी महेंद्र पांड़ेय,अजय प्रताप सिंह उर्फ रोहित,महिकर सिंह (प्रधान प्रतिनिधि),पिंटू पटेल (प्रधान),शशिकांत तिवारी,अजय तिवारी,गिरिधारी लाल,राजेन्द्र विश्वकर्मा,नीरज श्रीवास्तव,जितेन्द्र सिंह आदि ने बताया सीएचसी सरेनी में एंबुलेंस आने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवा मिलने में आसानी होगी।इस मौके पर दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।