बैसवारा पी. जी. कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश चंद्र यादव का शोध पत्र प्रकाशित
जिले के प्रतिष्ठित, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी,नैक द्वारा प्रत्यायित ग्रेड -बी बैसवारा पी.जी.कॉलेज के समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश चंद्र यादव का शोध पत्र देश के प्रतिष्ठित प्रकाशक रावत पब्लिकेशन जयपुर, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुआ है ।
डॉ. यादव ने 3और 4 नवंबर, 2023 को समाजशास्त्र विभाग ,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में ” नेशनल एजुकेशनल पॉलिसी 2020, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एन्ड नेशन बिल्डिंग, पर्सपेक्टिव ,इश्यूज, कंसर्न्स एंड चैलेंजेज” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में “एन. ई. पी .2020 एन्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स, सोशियो -इकोनामिक एंड पॉलीटिकल डाइमेंशंस :ए सोशियोलॉजिकल पर्सपेक्टिव” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया था ।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किये गए शोध पत्रों का संपादन राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के समाजशास्त्र विभाग के विभागध्यक्ष एवं डीन अंबेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रोफेसर मनीष कुमार वर्मा द्वारा किया गया । प्रोफेसर मनीष कुमार वर्मा देश के प्रतिष्ठित समाजशास्त्री,और इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के सचिव भी रह चुके हैं ।
इस उपलब्धि पर डॉ .यादव को महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधक जी , शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामना एवं शुभकामनाएं दी ।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक जी ने कहा ऐसी उपलब्धियों से न केवल महाविद्यालय, बल्कि प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ता है ।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
