जीएसटी लागू होने या फिर उसमें बदलाव के बाद दुकानदारों की आमतौर पर कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएँ सामने आती हैं, अमर उजाला ने कोशिश की दुकानदारों खासतौर से होलसेलर्स से बात करने की, वो GST में कटौती के बाद क्या सोचते हैं और लोगों को क्या वाकई फायदा होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर रेट और कम किए जाएं तो कारोबार और तेज़ चलेगा। सरकार अगर छोटे व्यापारियों के लिए नियम और आसान कर दे, तो हमें भी फायदा होगा और ग्राहकों को भी। सरकार ने जीएसटी दरें कम कर दी हैं. लोगों की जरूरत का ज्यादातर सामान वो 5% के स्लैब में आ गया है. बड़े शॉपिंग सेंटरों ने तो जीएसटी की दरें नए सिरे से लागू कर दी और कम दरों पर जनता को सामान देना शुरू कर दिया है. लेकिन जो बड़े बाजार हैं, दिल्ली में जैसे चांदनी चौक में, खारी बावली, सदर बाजार, वहां के दुकानदारों की अपनी राय है। यहां तक की दूध, दही और घी तक को पुरानी दरों पर ही बेचा जा रहा है. हालांकि सोमवार को ज्यादातर बाजारों में नवरात्रि का पहला दिन और वर्किंग डे होने की वजह से ज्यादा भीडभाड़ नजर नहीं आई. यही नहीं दुकानदार भी जीएसटी पर ऐसा कुछ भी साफ बोलने से बच रहे हैं. कह रहे हैं कि जनता को लग रहा है, आज से रेट कम हुए हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. हालांकि इसी बीच कई ऐसे दुकानदार हैं जो लोगों को कम रेट पर सामान दे रहे हैं। इस दौरान लोगों की भी मिली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

